Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : कुल्लू में दिल्ली के युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका गहरे सदमे में

    कुल्लू और मंडी जिले की सीमा पर गाड़ागुशैणी में प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू 

    कुल्लू और मंडी जिले की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां प्रेमिका से मिलने आए युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर युवक की प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से प्रेमिका गहरे सदमे में है और उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मृतक की पहचान दीपक कुमार झा के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में स्थित सोनिया विहार का निवासी था। पुलिस के अनुसार, दीपक 6 जनवरी को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी लेकर जिभी पहुंचा और वहीं रात रुका। 7 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे वह प्रेमिका के घर गाड़ागुशैणी पहुंचा। जानकारी के अनुसार, दीपक को प्रेमिका के घर से गाड़ी में बिठाकर बंजार की ओर ले जाया गया। इस दौरान प्रेमिका के मायके पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद दीपक की अन्य लोगों ने बुरी तरह पिटाई की। घायल अवस्था में दीपक जब टैक्सी से जिभी लौट रहा था, तो दो बाइकों पर सवार लोग उसका पीछा करते हुए उसे दोबारा गाड़ागुशैणी ले गए और वहां पुनः पिटाई की।

    घायल दीपक को पहले बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

    #ARBtimes #Banjar #Gadagushaini #HimachalCrime #HimachalNews #Jibhi #Kullunews #MandiNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

    April 23, 2026

    Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद

    April 21, 2026

    शिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 20, 2026

    Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान से खुलासा

    April 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 5 2 4
    Users Today : 9
    Total Users : 105524
    Total views : 212169
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.