Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    किन्नौर में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    रिकांगपिओ। किन्नौर जिले के आईटीबीपी ग्राउंड, रिकांगपिओ में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए भारतीय संविधान के पालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश व जनजातीय जिलों का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की व्यवस्था की गई है, जिसमें राहत राशि को 25 गुना तक बढ़ाया गया है। मंत्री ने ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत लगभग 2.95 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह प्रदान करने की जानकारी दी।

    हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिले में पारंपरिक पोशाक पहने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति
    रिकांगपिओ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए। नृत्य किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।

    समारोह में आईटीबीपी, पुलिस, महिला बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और विभिन्न स्कूल बैंड ने परेड में भाग लिया। विभागीय झांकियों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, प्रेरणास्रोत व्यक्तियों, जवानों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

    40 लोगों को मिला भूमि का मालिकाना हक

    वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 40 लोगों को भू-पट्टे प्रदान कर भूमिहीनों को मालिकाना हक दिया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

     

    #Himachal Independence Day Celebrations #Kinnaur News 2025 #आईटीबीपी ग्राउंड रिकांग पिओ #किन्नौर जिला स्वतंत्रता दिवस 2025 #मंत्री जगत सिंह नेगी #हिमाचल प्रदेश समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल स्वतंत्रता दिवस : सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, 100 करोड़ आपदा राहत, 9,535 नौकरियां
    Next Article Independence day : रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: नशा मुक्त भारत अभियान: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कलोल में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

    August 11, 2025

    HPU Shimla : बीएड की 450 सीटों के लिए 580 आवेदन, काउंसलिंग 17 मार्च से

    March 13, 2025

    Mandi : चरस रखने के दो दोषियों को 17-17 साल की सजा

    April 30, 2025

    Kullu : जलोड़ी जोत टनल को मिली मंजूरी, डीपीआर के लिए केंद्र ने स्वीकृत की राशि

    May 11, 2025

    Rampur Bushahr: राजीव कपूर बने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के नए परियोजना प्रमुख

    August 27, 2025

    mpur Bushahr: रामपुर की बॉक्सिंग टीम बनी ऑल ओवर चैंपियन, अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रतियोगिता सम्पन्न

    November 10, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 8 0 3
    Users Today : 72
    Total Users : 128803
    Total views : 251620
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.