Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kotkhai: विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की शिक्षा मंत्री से भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

कोटखाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आज विकास भवन कोटखाई में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान के लिए चरणबद्ध प्रयास का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर कोटखाई के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य “असर” रिपोर्ट के अनुसार रीडिंग और लर्निंग में देशभर में अग्रणी बना है और आगे भी इस स्थान को बनाए रखने के लिए शिक्षकों, छात्रों और सरकार को मिलकर काम करना होगा।

शोकाकुल परिवार से मिले, संवेदना जताई

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई निवासी नरेश शर्मा के घर जाकर उनके परिवार के दुख में सहभागिता जताई। उन्होंने शर्मा की पत्नी और बेटी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में डंगे के कार्य का लिया जायजा

रोहित ठाकुर ने न्यू बस स्टैंड कोटखाई के पास निर्माणाधीन डंगे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा हेतु 1.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत कार्य तीव्र गति से जारी है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस मौके पर जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, कृषि एवं ग्रामीण बैंक निदेशक देवेंद्र नेगी, एसडीएम मोहन शर्मा, तहसीलदार कोटखाई सहित विद्युत व जल शक्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी

शिक्षा मंत्री 14 जून को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और अमन मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे।

15 जून को वे पटवारखाना भवन (बरथाटा-कठासू), लंगर भवन का भूमि पूजन, कोहली-धापली संपर्क सड़क और खोरनी नाला जलापूर्ति योजना के उन्नयन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पूर्ण चंद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन में भाग लेंगे।

#कोटखाई #जनकल्याण #जनसंवाद #भूस्खलनराहत #भेंटकार्यक्रम #रोहितठाकुर #विकासकार्यमूल्यांकन #वॉलीबॉलटूर्नामेंट #शिक्षामंत्री #हिमाचलशिक्षा
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: एनटीटी भर्ती में एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों की उपेक्षा निंदनीय – अभाविप
Next Article Shimla: ग्लोबल प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 7 5 7
Users Today : 197
Total Users : 116757
Total views : 231884
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.