Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    • DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    • LHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
    • Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
    • Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी
    • दैनिक राशिफल 23 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज बालना में “प्रकृति संरक्षण एवं जैव विविधता जागरूकता” पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
    • हेडिंग: SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर Nathpa Jhakri Hydroelectric Station में मैराथन आयोजित
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम

    नोगली स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. कॉलेज ने बी.एड. परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया। जानें टॉपर्स और नई शुरू हुई स्नातक कक्षाओं की जानकारी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 6, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लुकेश कुमार ने बीएड के तीसरे सेमेस्टर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, नोगली ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर तथा सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल है।

    तृतीय सेमेस्टर में लुकेश कुमार ने 92.28% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इशिता ने 90% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रांजल देष्टा ने 89.71% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस सेमेस्टर में कई प्रशिक्षुओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    इशिता

    प्रांजल

    साक्षी

    अनुपमा

    पलक

    दिव्या

    विशाखा

    वहीं प्रथम सेमेस्टर में साक्षी कपाटिया ने

    83.14% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। अनुपमा और पलक मैहता ने 81.14% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। दिव्या कश्यप और विशाखा ने 80.85% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रशिक्षुओं ने भी 70% से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

    संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा करता है।

    संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रशिक्षुओं एवं अध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन से मेहनत करने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

    लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ संस्थान शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विद्यार्थियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम. जैसे स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट या कॉलेज परिसर में जाकर प्रवेश ले सकते हैं।

    #BEDResult #CollegeNews #EducationNews #HimachalEducation #himachalpradesh #HPUResult #NogliCollege #RampurBushahr #StudentSuccess #TopperList
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    Him Bus Card: 31 मई के बाद नहीं बनेंगे छात्र बस कार्ड, HRTC ने जारी की अंतिम तिथि

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: पीएम श्री स्कूल तकलेच में राकेश सानी चुने गए एसएमसी अध्यक्ष

    May 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में शुरू हुआ हिमट्रैक-3 एनसीसी शिविर, 8 राज्यों के 510 कैडेट ले रहे भाग

    May 19, 2026

    Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में छात्र परिषद चुनाव सम्पन्न, राहुल बने हेड बॉय व नेहा हेड गर्ल

    May 18, 2026

    HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.