Close Menu
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
एआरबी टाइम्स
📍 हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचपीयू स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, बोले– विश्वविद्यालय है हिमाचल का गौरव

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे समस्त हिमाचलवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास का भी प्रतिबिंब है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीयू ने ऐसे मेधावी छात्र देश को दिए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है और हिमाचल प्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं भी इस विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके जीवन, सोच व व्यक्तित्व के विकास में इस संस्थान की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार के इस युग में विश्वविद्यालय को भी बदलाव का प्रतीक बनना चाहिए। उन्होंने पाठ्यक्रमों को उद्योग की मांग के अनुरूप आधुनिक बनाने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार लाने तथा लचीलेपन के साथ नए कोर्स आरंभ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और चुनौतियों से निपटने योग्य बनाना होना चाहिए। इस दिशा में एचपीयू में खुल रहे पांच नए शोध केंद्रों को उन्होंने एक सकारात्मक पहल बताया और इसके लिए कुलपति डॉ. महावीर सिंह की सराहना की।

श्री सुक्खू ने विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में वेतन से अंशदान देने के निर्णय पर भी आभार व्यक्त किया।

#CMMessage #DigitalEraEducation #HigherEducation #HimachalPride #HPU56Years #HPUniversity #InnovationInEducation #MahavirSinghVC #ResearchAndReform #ThakurSukhvinderSinghSukhu
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampurBushahr: सीआईएसएफ हो रहा है “बैटल रेडी”: भारतीय सेना के साथ शुरू हुआ संयुक्त गहन प्रशिक्षण
Next Article Shimla News : शिमला के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 1 8 0
Users Today : 66
Total Users : 111180
Total views : 221901
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.