Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    IPL Match : धर्मशाला में पंजाब की ऐतिहासिक जीत, लखनऊ को 37 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 5, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    धर्मशाला। आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला रात को खेला गया, जिसमें लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने शानदार छह चौके और सात छक्के लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन का अहम योगदान दिया, जिससे टीम का स्कोर मजबूत बना। शशांक सिंह ने 33, जोश ने 30 रन का योगदान दिया और पंजाब एक मजबूत स्थिति में पहुंचा।

    धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब-लखनऊ के बीच खेले गए आईपीएल मैच में हर चौके-छक्के पर दर्शकों के बीच उत्सव सा माहौल दिखा।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने 74 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके और पूरी टीम 20 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। पंजाब की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटककर लखनऊ की कमर तोड़ दी। उनके साथ गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की और विरोधी टीम को दबाव में रखा। अजमतुल्लाह ओमरज़ाई ने दो विकेट लिए। यह जीत पंजाब किंग्स के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि धर्मशाला में यह उनकी लगातार छठी जीत है जब उन्होंने पहले बल्लेबाजी की है। पिछले दो सीज़नों (2023 और 2024) में पंजाब ने धर्मशाला में चार मुकाबले खेले थे और चारों में हार का सामना करना पड़ा था।

    8 को दिल्ली और 11 को मुंबई से भिड़ेंगे किंग्स

    अब पंजाब के दो और मुकाबले धर्मशाला में होने हैं। 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ। टीम इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहती है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब उनके कुल 15 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति और कमजोर हो गई है और वे 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।

    🏏 आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (4 मई 2025 के अनुसार)

    स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
    1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)118316+0.482
    2पंजाब किंग्स (PBKS)117315+0.199
    3मुंबई इंडियंस (MI)117414+1.274
    4गुजरात टाइटन्स (GT)107314+0.867
    5दिल्ली कैपिटल्स (DC)106412+0.362
    6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)115610+0.249
    7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)115610-0.325
    8राजस्थान रॉयल्स (RR)12396-0.718
    9सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)10376-1.192
    10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)11294-1.117
    #ArshdeepSingh #AyushBadoni #CricketNews #DharmshalaMatch #IPL2025 #IPLPointsTable #LSGvsPBKS #PrabhsimranSingh #PunjabKings
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, डा. प्रेम नेगी बने मैच के हीरो

    May 4, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में DJ NatioN खेल महोत्सव का शानदार आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    May 3, 2026

    Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना

    April 28, 2026

    ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 16, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ रामपुर ने महिला भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    April 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 5 7
    Users Today : 62
    Total Users : 107157
    Total views : 214643
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.