Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Hamirpur : 16 दिन की साइबर कैद: सेवानिवृत्त कर्नल दंपती से 49 लाख की ठगी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 18, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 16 दिन तक मानसिक रूप से बंधक बनाकर 49 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दंपती की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 23 मार्च को शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। उसने पीड़ितों को धमकाया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर दो करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हो चुकी है। डर का माहौल बनाते हुए आरोपियों ने दंपती से बैंक खातों की जांच के बहाने पैसे की मांग की।

शातिर ने दंपती को दिन में 11-11 घंटे वीडियो कॉल पर रखा और उन्हें लगातार डराते-धमकाते रहे। 29 मार्च को दंपती ने नौ लाख और 4 अप्रैल को 40 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह सिलसिला 7 अप्रैल तक चला, जब तक दंपती को ठगी का अहसास नहीं हुआ। इसके बाद 10 अप्रैल को उन्होंने मंडी साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने 5.58 लाख रुपये संदिग्ध खातों में फ्रीज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, ठगी की राशि को 22 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने बताया कि “डिजिटल अरेस्ट” नामक कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, यह पूरी तरह से ठगी का आधुनिक रूप है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले छह महीने में डिजिटल अरेस्ट के सात मामलों में लगभग 2.26 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह की कॉल या संदेश मिले तो तुरंत साइबर क्राइम की टोल फ्री हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें और किसी भी हाल में डर के कारण पैसे ट्रांसफर न करें।

#CyberCrimeIndia #CyberPoliceHimachal #CyberSecurityAwareness #DigitalFraud #DigitalArrestFraud #HimachalCyberCrime #MoneyLaunderingScam #OnlineScam #WhatsAppFraud
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHamirpur : एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 23 अप्रैल तक मौका
Next Article Rampur Bushahr: मिड डे मील यूनियन की ननखड़ी इकाई की बैठक, 20 मई को हड़ताल में होंगे शामिल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kangra : पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 3 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 49.48 ग्राम चिट्‌टा बरामद

July 15, 2026

Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

July 13, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

Accident: पांडाधार मोड़ पर दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, किशोर घायल

July 7, 2026

Crime: चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

July 3, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 4 3 5
Users Today : 2
Total Users : 115435
Total views : 229515
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.