एआरबी टाइम्स ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह विकास खंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। यह हादसा सुबह के समय ज्ञाबुगं बोदंग नाला के समीप हुआ। जिसमें एक ऑल्टो K10 कार (HP 25A 1921) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर दाेनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह पहुंचाया गया।कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान चालक विजय कुमार (33 वर्ष), पुत्र करम सिंह, गांव बाजवा, डाकघर मशनू, तहसील रामपुर, जिला शिमला और उनके साथ सचिन बिष्ट (27 वर्ष), निवासी चेवरी, डाकघर दजनोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सचिन बिष्ट को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
