एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के विधायक और सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल को लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (लाडा) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। खासकर वे लोग जो विभिन्न विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित हैं, अब उन्हें उम्मीद की नई किरण नजर आने लगी है।
नंद लाल स्थानीय परियोजना क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में अब लाडा के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की संभावना है। लाडा के तहत रामपुर सतलुज बेसिन, 15/20, 12/20 और 9/20 क्षेत्रों में चल रही विद्युत परियोजनाओं से लाडा के तहत मिलने वाले करोड़ों रुपये प्रभावित क्षेत्रों में खर्च किए जाते हैं। अब ये सभी निधियां विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में व्यय होंगी।
उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीणों में उत्साह है। रामपुर ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश वर्मा, परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा, पर्यटन निगम के निदेशक यशपाल सोनी, कांग्रेस जिला महासचिव अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, राजेश लारजू, राजीव ठाकुर, पार्षद अश्वनी नेगी, राहुल सोनी, बलबीर ठाकुर, ध्रुव शर्मा, डीडी कश्यप, पवन चौहान, तरूण कायथ, जगत भंडारी, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, बिहारी सेवगी, सतीश शर्मा, सुदेश कायथ,सोनू, सुभाष नेगी और विरेंद्र भलूनी आदि ने बधाई व शुभकामानाएं दी।
