Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: आपदा प्रभावित सराज में जल्द बहाल होंगे शिक्षण संस्थान: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र का दौरा कर निहरी, सुनाह पाठशाला और डिग्री कॉलेज लंबाथाच सहित कई क्षतिग्रस्त शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हालिया आपदा में पूरे प्रदेश के 523 शिक्षण संस्थान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 109 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

    इन 109 पूर्ण क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए प्रथम चरण में 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू होगा और इसकी जिम्मेदारी हिमुडा (HIMUDA) को दी गई है। मंडी जिले में 29 शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 22 सराज में हैं।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल को इस आपदा में लगभग 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें से 30 करोड़ रुपये का नुकसान केवल शिक्षा क्षेत्र में हुआ है। लंबाथाच डिग्री कॉलेज की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है, जो या तो विश्व बैंक परियोजना से या अगले वित्तीय वर्ष में होगी।

    भविष्य की योजना और स्कूल समायोजन

    भविष्य में भवन निर्माण के लिए स्थान चयन की जिम्मेदारी उपनिदेशक शिक्षा, बीईओ और नोडल एजेंसी की संयुक्त रूप से होगी, ताकि स्कूल आपदा संभावित क्षेत्रों से दूर बनाए जा सकें।
    जो स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं, उन्हें निकटवर्ती सुरक्षित विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, निहरी में प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं अब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लगेंगी।

    सड़क बहाली और सेब खरीद केंद्र

    शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र की बंद सड़कों की जल्द बहाली के निर्देश दिए ताकि बागवान समय पर अपनी सेब की फसल बाजार तक पहुंचा सकें।
    मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत APMC द्वारा सेब की खरीद शुरू हो चुकी है। सराज में 5 खरीद केंद्र खोले जा चुके हैं और अन्य स्थानों पर भी केंद्र जल्द खोले जाएंगे।

    दौरे में उपस्थित अधिकारी

    इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, चेतरात ठाकुर, जगदीश रेड्डी, नरेश चौहान, निदेशक कॉलेज कॉडर डॉ. अमरजीत सिंह, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, एसडीएम थुनाग रमेश ठाकुर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ApplePurchaseCenterSeraj #HimachalEducationDepartment #HimachalEducationMinister #HIMUDASchoolConstruction #MandiDistrictNews #SchoolReconstructionHimachal #SerajDisasterNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री
    Next Article Kinnaur: जगत सिंह नेगी ने किन्नौर में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा की, समय सीमा में पूर्णता के निर्देश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 2 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 118264
    Total views : 234412
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.