Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल स्वतंत्रता दिवस : सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, 100 करोड़ आपदा राहत, 9,535 नौकरियां

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वतंत्रता दिवस समारोह में संबोधन करते हुए।
    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को संबोधित किया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    सरकाघाट (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सरकाघाट में 79वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत और 3,000 करोड़ रुपये की आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना शुरू करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन केंद्र से केवल 1,500 करोड़ रुपये ही मिले। इस वर्ष भी भारी बारिश से विशेषकर मंडी जिला प्रभावित हुआ है, फिर भी केंद्र से कोई सहायता नहीं मिली। राज्य सरकार अब तक 360.42 करोड़ रुपये की मदद अपने संसाधनों से दे चुकी है।

    नशा मुक्ति और एंटी चिट्टा वालंटियर योजना

    हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता दिवस समारोह में एनसीसी कैडेट्स की परेड, मुख्यमंत्री व अधिकारी सलामी लेते हुए

    मंडी के सरकाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बारिश के बीच अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन करते एनसीसी कैडेट्स, मुख्यमंत्री मंच पर सलामी लेते हुए।सीएम सुक्खू ने नशा मुक्त हिमाचल के लिए एंटी चिट्टा वालंटियर योजना की घोषणा की। इसमें युवा स्वयंसेवक पुलिस और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे, ड्रग तस्करी रोकेंगे और जागरूकता फैलाएंगे। उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके साथ ही नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड का गठन होगा, जिसमें गृह, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, युवा सेवाएं, पंचायती राज विभागों के विशेषज्ञ, NGO और सोशल साइंटिस्ट शामिल होंगे। पंचायत स्तर पर एंटी ड्रग समितियां भी बनाई जाएंगी।

    शिक्षा और रोजगार में बड़े कदम

    सीएम ने घोषणा की कि शिक्षा विभाग में 9,535 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। पिछले ढाई वर्षों में 23,191 सरकारी नौकरियां दी गईं, जिनमें 5,452 शिक्षक शामिल हैं। आने वाले समय में पुलिस के 1,300, पटवारी के 600, जेबीटी के 600, डॉक्टर के 200 और पंचायत सचिव के 300 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में 200 नए सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे और सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति शैक्षणिक सत्र के अंत में होगी। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित किया जाएगा।

    वीर चक्र सम्मान और श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री ने जुब्बल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर ठाकुर को ऑपरेशन सिंदूर में वीर चक्र मिलने पर बधाई दी। उन्होंने पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

    परेड और समारोह

    भारी बारिश के बीच सीएम ने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, तृतीय भारत रिजर्व बटालियन, यातायात पुलिस, पूर्व सैनिक लीग और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियों की सलामी ली। उप-पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा ने परेड का नेतृत्व किया।

    #Atal Medical University #CM Sukhwinder Singh Sukhu #Disaster Relief Himachal #Drug Deaddiction Scheme #Himachal Employment #Sarkaghat News #अटल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय #Himachal Independence Day 2025 #आपदा राहत हिमाचल #नशा मुक्ति योजना #सरकाघाट समाचार #सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू #हिमाचल रोजगार #हिमाचल स्वतंत्रता दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के साथ मनाया
    Next Article किन्नौर में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 4 3
    Users Today : 46
    Total Users : 126743
    Total views : 248033
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.