Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: कोठीपुरा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, एम्स और जिला प्रशासन ने किया भूमि का संयुक्त निरीक्षण

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन द्वारा किए गए संयुक्त भूमि निरीक्षण के उपरांत दी।

उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि प्रदेश सरकार द्वारा एम्स बिलासपुर को आवंटित परिसर के भीतर स्थित है, जो जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के निकट है। यह स्थान केंद्रीय विद्यालय निर्माण के सभी मानकों को पूरा करता है और खास बात यह है कि यहां एफसीए क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे विद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन भूमि चयन को लेकर विभिन्न स्तरों पर बाधाएं सामने आती रहीं। कभी एफसीए की अड़चन आई तो कभी केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने चयनित स्थलों को मंजूरी नहीं दी। इस बार जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के आपसी सहयोग से उपयुक्त भूमि का चयन किया गया है, जिससे यह बहुप्रतीक्षित कार्य अब सिरे चढ़ पाएगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का निर्माण जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन की प्राथमिकता है। सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के लिए एम्स प्रबंधन और उपनिदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय बनने से न केवल एम्स में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों के विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान एम्स निदेशक दयानंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेनू कौशल, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#AIIMSBilaspur #BilaspurNews #DistrictAdministration #EducationDevelopment #HimachalNews #KendriyaVidyalaya #Kothipura #QualityEducation #SchoolInfrastructure
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन:छात्रों के लिए बस सुविधा, छात्रावास और चुनाव बहाली की उठी मांग
Next Article Kullu: कुल्लू उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, “समृद्ध हिमाचल-2045” पहल को बढ़ावा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 6 0 5
Users Today : 55
Total Users : 115605
Total views : 229817
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.