Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: मंडी जिले में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर सख्ती, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मोबाइल वैन और राहत शिविर तैनात

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    अपूर्व देवगन, जिला दंडाधिकारी मंडी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। मंडी जिला प्रशासन ने ढाबों और रेस्तरां में ओवरचार्जिंग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने 25 स्थानों का निरीक्षण कर ₹12,000 के चालान काटे।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले पके भोजन, दही और अन्य खाद्य वस्तुओं के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) तय किए गए हैं। किसी भी विक्रेता को तय सीमा से अधिक राशि वसूलने की अनुमति नहीं है।

    फोरलेन बंद होने के चलते ढाबों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें बढ़ी हैं। इसे देखते हुए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं – एक मंडी से औट के बीच और दूसरी नागचला क्षेत्र में, जहां कुल्लू जाने वाले वाहन अक्सर रुकते हैं। ये टीमें नियमित गश्त करेंगी और ओवरचार्जिंग की पुष्टि होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा, पर्यटन विभाग और राजस्व अधिकारी भी मैदान में सक्रिय हैं। सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे भोजन, पानी और शौचालय के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न वसूलें। यदि आप ओवरचार्जिंग का शिकार होते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

    • एसडीएम सदर मंडी: 9418191215

    • एसडीएम बालीचौकी: 9317207037

    • खाद्य निरीक्षक: 8219964007

    • सहायक नियंत्रक: 9015344538

    • जिला आपातकालीन संचालन केंद्र मंडी (टोल फ्री): 1077

    • लैंडलाइन: 01905-226201, 226202, 226203

    यात्रियों की सुविधा हेतु मंडी प्रशासन सक्रिय, मोबाइल वैन और राहत शिविर तैनात

    मंडी। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और सिंगल लेन यातायात के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन ने कई जरूरी कदम उठाए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पंडोह और औट के बीच दो मोबाइल चिकित्सा वैन तैनात की गई हैं, जिनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब अटेंडेंट मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त औट में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट की अस्थायी तैनाती भी की गई है।

    यात्रियों के लिए औट के बचत भवन, हनोगी टनल और बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां भोजन, पानी और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था है। थलौट, औट, हनोगी और पंडोह में फंसे लोगों तक भोजन और पानी वाहनों से पहुंचाया जा रहा है। सड़क बहाली का कार्य तेज़ी से जारी है और पुलिस व राजस्व विभाग यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। साथ ही, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को यात्रियों को निःशुल्क शौचालय सुविधा देने और उचित दरें वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

    #ConsumerRights #DhabaRates #FoodDepartment #FoodInspection #HimachalNews #HimachalTourism #MandiNews #MRPViolation #Overcharging #TouristSafety #पर्यटन #भूस्खलन #मंडीप्रशासन #मोबाइलवैन #यात्रीसहायता #राष्ट्रीयराजमार्ग #राहतशिविर #सड़कबंद #स्वास्थ्यसेवा #हिमाचलआपदा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025: एएससी अंबाला से युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    Next Article Kinnaur: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    ICC Ranking : 38 साल की उम्र में कमाल, रोहित शर्मा दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने

    October 30, 2025

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Army Agniveer recruitment : हिमाचल प्रदेश में पंजीकरण शुरू, 10 अप्रैल आखिरी डेट

    March 13, 2025

    Kangra : धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली में ठगी करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Shimla: दीवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा: हिमाचल सरकार ने मानदेय और दिहाड़ी में की बढ़ोतरी

    October 8, 2025

    लिप्पा पंचायत में आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख

    December 31, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 5 1
    Users Today : 83
    Total Users : 129051
    Total views : 251982
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.