निरमंड कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

निरमंड। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में CSCA द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी तथा अन्य प्राध्यापकों के स्वागत से हुई। प्रतियोगिता के प्रमुख विषय “युवा और नवाचार,” “डिजिटल इंडिया,” “आत्मनिर्भर भारत का मार्ग” तथा “परंपरा से प्रौद्योगिकी तक” थे।

प्रतियोगिता की समय सीमा 5 से 7 मिनट निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में जज की भूमिका डॉ. मदन ठाकुर और प्रो. सुरेंद्र धीमान ने निभाई। प्रतियोगिता में अमीषा, पल्लवी, पीतांबर, निशा, संजीता, सुनिधि, भूमिका, सुष्मिता तथा डोली सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन के अंत में प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता छात्रों के ज्ञान, अभिव्यक्ति क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *