एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सराहन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन हाउस — टैगोर, गांधी और नेहरू — में विभाजित किया गया था। सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य हाउस भी कड़ी प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कनिका बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की बौद्धिक क्षमता, सामूहिक कार्य भावना, और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्या ने विजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की सराहना की गई।