ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 189 गिरफ्तार, 826 ग्राम हेरोइन जब्त

October 5, 2025 10:08 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने नशा तस्करी, विशेष रूप से चिट्टा (हेरोइन) के खिलाफ पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस दौरान पुलिस ने 826.63 ग्राम हेरोइन, 7.720 किलोग्राम चरस और 1.41 किलोग्राम अफीम जब्त की है। कुल 69 मामले दर्ज कर 189 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने रामपुर क्षेत्र में सक्रिय कई बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

मुख्य कार्रवाई की विवरण:

  • सोहन लाल उर्फ सोनू से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद, गिरोह के 37 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 3 महिलाएं और पंजाब के 2 बड़े सप्लायर शामिल।

  • हरियाणा के मुख्य सप्लायर मनीष से 87 ग्राम चिट्टा जब्त, गिरोह के 7 सदस्य भी गिरफ्तार।

  • कुमारसैन क्षेत्र में संदीप उर्फ राधे से 47.74 ग्राम हेरोइन, 14 आरोपी गिरफ्तार।

  • नीरज कुमार से 111 ग्राम चिट्टा जब्त।

  • ननखड़ी थाना में 204.68 ग्राम हेरोइन सहित अमित गुप्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार।

  • ज्यूरी क्षेत्र में शुभम सुनैल से 400 नशीले कैप्सूल बरामद।

  • सांगला, किन्नौर से जुड़े मामले में 17.150 ग्राम चिट्टा और 7 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस की अपील:

रामपुर पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे नशा विरोधी अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। समाज को नशे की इस बुराई से मुक्त करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment