Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव : उपायुक्त अनुपम कश्यप
    • Shimla: मुख्यमंत्री से मिले छात्रवृत्ति लाभार्थी, एशियन कुराश कप विजेता सौरव सुमन का भी सम्मान
    • Kullu: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी किए निर्देश, सभी ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य
    • Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
    • दैनिक राशिफल 29 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल
    • Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब
    • दैनिक राशिफल 28 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में कुत्तों और बंदरों के आतंक के खिलाफ नागरिक सभा का प्रदर्शन, 12 प्रमुख मांगे रखीं

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 17, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में कुत्तों व बंदरों के आतंक निजात दिलाने के लिए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते सभा के पदाधिकारी (सभा)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। शिमला शहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों और बंदरों की समस्या को लेकर आज शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभा ने नगर निगम आयुक्त को 12 मांगों का ज्ञापन सौंपा और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग की।

    सभा के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन शिमला के अलग-अलग हिस्सों से कुत्तों और बंदरों के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाएं और स्कूल जाने वाले बच्चे इस संकट का शिकार बन रहे हैं।

    🧾 मुख्य मांगे:

    1. खूंखार कुत्तों को शहर से बाहर बनाए गए हट्स में रखा जाए।

    2. सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों पर आए फैसले को सख्ती से लागू किया जाए।

    3. कुत्तों के फीडिंग एरिया को आबादी से दूर चिन्हित किया जाए।

    4. सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना देने वालों पर कार्रवाई हो।

    5. पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

    6. बंदरों को भगाने के लिए विशेष यंत्र लगाए जाएं।

    7. वैज्ञानिक ढंग से बंदरों की संख्या को नियंत्रित किया जाए (Scientific Culling)।

    8. कुत्ते या बंदर के काटने पर ₹1 लाख का मुआवजा दिया जाए।

    9. नसबंदी अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाए।

    10. कुत्ते पालने वालों के लिए सख्त नियम बनें और पंजीकरण अनिवार्य किया जाए।

    11. कुत्तों को गोद लेने की प्रक्रिया के लिए नियम तय किए जाएं।

    12. नगर निगम में इस मुद्दे के लिए अलग बजट आवंटित किया जाए।

    सभा के सचिव ने कहा कि शिमला नागरिक सभा लंबे समय से आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाती रही है, और यह प्रदर्शन उसी निरंतर प्रयास का हिस्सा है।

    📈 आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

    सभा के वक्ताओं ने बताया कि जुलाई में 250 से अधिक और अगस्त में 300 से अधिक लोग बंदरों, कुत्तों या लंगूरों के हमले का शिकार हुए हैं। यह आंकड़ा केवल दर्ज घटनाओं का है, जबकि कई घटनाएं तो रिपोर्ट ही नहीं होतीं।

    🧍 प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

    प्रदर्शन में जगमोहन ठाकुर, विवेक कश्यप, अलका कंवर, अभिमन्यु खोसला, राजीव ठाकुर, राम रावत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष विजेंदर मेहरा, कोषाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ, सोनिया सवरवाल, जगत राम, डॉ. विजय कौशल, प्रताप चौहान, आयुषी पुंडीर और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

    🏛️ आयुक्त ने दिया आश्वासन

    प्रदर्शन के बाद शिमला नागरिक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के सह आयुक्त भुवन से मिला, जिन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों पर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    सभा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो वे शिमला के हर वार्ड में जाकर लोगों को लामबंद कर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

    #AnimalControl #CitizenProtest #DogMenaceShimla #MonkeyAttacks #MonkeyProblem #NagarNigamShimla #ShimlaCivicIssue #ShimlaNews #ShimlaSmartCity #StrayDogsIndia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

    May 27, 2026

    कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

    May 22, 2026

    Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.