Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: कराली गांव में भालू का हमला: गांव में दहशत का माहौल, लगाए पिंजरे

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 18, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के कराली गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक भालू ने बकरियां चरा रहे एक पुरुष और पास ही घास काट रही एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

    भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

    घटना के बाद से गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और निगरानी के लिए कैमरे लगाए हैं। विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार भालू की तलाश में जुटी हुई है।

    ग्रामीणों ने अपनाया पारंपरिक बचाव तरीका

    स्थानीय ग्रामीण बलदेव, हेम राज, काली दास और काहन चंद ने बताया कि भालू को भगाने के लिए गांव में पारंपरिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। इसके तहत गाय के गोबर में लाल मिर्च मिलाकर जलाया जाता है, जिससे उठने वाली तीखी गंध भालू को दूर रखने में मदद करती है। यह तरीका वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग में लाया जाता रहा है।

    घायलों को राहत राशि, लोगों को दी जा रही सतर्कता की सलाह

    वन मंडल अधिकारी (DFO) गुरहर्ष सिंह ने बताया कि भालू के हमले में घायल सुरजन और उमा देवी को ₹18,750 की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को भालू से बचाव के उपाय सिखा रही है।

    DFO की चेतावनी: अकेले बाहर न जाएं, भालू से सामना हो तो शांत रहें

    डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं। भालू से आमना-सामना होने की स्थिति में घबराएं नहीं, न ही उत्तेजित हों, बल्कि शांत रहकर बचाव का प्रयास करें।

    वन विभाग और प्रशासन को उम्मीद है कि भालू को जल्द काबू में कर लिया जाएगा, ताकि गांव के लोग फिर से सुरक्षित माहौल में अपने दैनिक कार्यों में जुट सकें।

    #AnimalAttack #BearAttack #BearTrap #ForestDepartment #himachalpradesh #HumanWildlifeConflict #KaraliVillage #RescueOperations #WildlifeConflict #WildlifeSafety
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: उपायुक्त ने लगातार तीसरे दिन आनी विधानसभा क्षेत्र के नुकसान का लिया जायजा
    Next Article Himachal Pradesh : हमीरपुर में बेटे ने मां की हत्या की, नौकरी को लेकर हुआ था विवाद
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा

    June 23, 2026

    Shimla: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम घोषित, 1964 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

    August 3, 2025

    Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    June 12, 2025

    Rampur Bushahr: मानसून पूर्व तैयारियाँ: रामपुर में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित

    May 28, 2025

    Kinnaur: पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने कोटपा अधिनियम-2003 के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए

    October 23, 2025

    दैनिक राशिफल 11 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 11, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.