एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर बुशहर छात्र कल्याण संघ द्वारा मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से दूसरे नवरात्रि के दिन विशेष हलवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन की शुरुआत मां भीमकाली और मां श्राइकोटी के जयकारों के साथ हुई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बुशहर क्षेत्र के समस्त देवी-देवताओं का आह्वान और आशीर्वाद लिया गया। हलवा वितरण में विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राएं, और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में बुशहर छात्र कल्याण संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख पदाधिकारियों में कुलदीप वर्मा चेयरमैन, चंदन महाजन अध्यक्ष, अशोक पालसरा कोषाध्यक्ष, शगुन नेगी उपाध्यक्ष और साथ ही राकेश कुमार, एकता आर्या, नेहा भंडारी, अजय, सुजल, चेतन शर्मा, निशांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, रोहित, उपेन्द्र ठाकुर, साहिल थप्टू, प्रियंका नेगी, साक्षी चौहान, रिषिका ठाकुर, सना मेहता, कुशाग्र भारद्वाज जैसे अन्य सक्रिय सदस्यों की भी आयोजन में सराहनीय भागीदारी रही।
बुशहर छात्र कल्याण संघ द्वारा इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल परंपराओं का संरक्षण होता है, बल्कि छात्रों में आध्यात्मिक जागरूकता और एकता की भावना भी बढ़ती है।
