Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: कुल्लू, लाहौल-स्पीति व मंडी के किसानों का शिमला-सोलन में तीन दिवसीय आधुनिक कृषि तकनीक अध्ययन दौरा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 24, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के किसान तीन दिवसीय दौरे के दौरान (DPRO)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के किसानों के लिए शिमला व सोलन में तीन दिवसीय अध्ययन दौरा सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, मशरूम उत्पादन और कृषि व्यवसाय विकास से संबंधित नवीनतम जानकारियां प्रदान करना था।

    शिमला-सोलन दौरे के दौरान किसानों को सोलन स्थित आईसीएआर-डीएमआर मशरूम केंद्र के विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, नियंत्रित तापमान और नमी बनाए रखने के महत्व, मशरूम के बीज तैयार करने, उत्पादन बढ़ाने तथा बटन, ऑयस्टर और मिल्की मशरूम की पहचान करने की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण से किसानों को मूल्य संवर्धन और बेहतर आय के अवसरों के बारे में भी जागरूकता मिली।

    दूसरे दिन किसानों ने डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) का भ्रमण किया। मृदा विज्ञान विभाग में मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक संतुलन और जैविक उर्वरता प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, फ्लोरीकल्चर विभाग ने फूलों की उन्नत किस्मों और खेती के आधुनिक तरीकों का परिचय करवाया। खाद्य प्रसंस्करण विभाग में बेकरी उत्पाद, जैम, जैली, कैंडी और अचार बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे किसानों को अपने उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर बेहतर लाभ कमाने में मदद मिलेगी। सब्ज़ी विज्ञान विभाग में सब्जियों की उन्नत किस्में और कीट-रोग प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    तीसरे दिन किसानों ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया, जिसका मुख्य विषय था “कृषि सशक्तिकरण: सतत खेती और फसल विविधीकरण हेतु एग्री-टेक साझेदारियाँ” और “कृषि व्यवसाय विकास: संभावनाएँ और अवसर”। विशेषज्ञों ने किसानों को एग्री-टेक स्टार्टअप्स, जलवायु अनुकूल खेती, और कृषि उत्पादों के विपणन के आधुनिक तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। किसानों ने नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने और लाभ बढ़ाने के उपायों को समझा।

    यह तीन दिवसीय अध्ययन दौरा किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा, जिसमें उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान और नवीनतम कृषि तकनीकों से परिचय प्राप्त किया। किसानों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भविष्य में नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, जिससे वे निरंतर विकसित होती कृषि तकनीकों से अपडेट रह सकें और अपनी आय में सुधार कर सकें।

    #AgribusinessDevelopment #AgriculturalExtension #AgriTech #CropDiversification #HimachalPradeshFarmerTraining #JICAHimachalProject #ModernAgricultureTech #MushroomProduction #ShimlaSolanAgricultureTour #SoilHealthAndManagement
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जिंदल विद्या मंदिर शोलतू के विद्यार्थियों ने आपदा राहत कोष में दिए 50,000 रुपए
    Next Article Himachal Crime : अंशिका की हत्या मामले में होने वाला पति और चाचा ससुर गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 8
    Users Today : 117
    Total Users : 121818
    Total views : 240090
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.