एआरबी टाइम्स ब्यूरो
निरमंड(कुल्लू)। डिग्री कॉलेज निरमंड में आज “युवा भारत वालंटियर अभियान” का सफल आयोजन एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, निरमंड के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ योग राज ने मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लेते हुए कैडेट्स और स्वयंसेवकों को टी.बी. (क्षय रोग), उसके उपचार तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में “स्वस्थ नारी – स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अंजना ठाकुर और आशा वर्कर स्नेह लता ने छात्राओं का हीमोग्लोबिन (HB) परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजन देवी नेगी तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में सुनील, सुरेन्द्र, दीपक, दलीप, संजीता, पल्लवी, अशोक, हरीश, हितेश, अंचल, प्रीति, अतुल, देवेंद्र, पार्वती सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
डॉ. राजन देवी नेगी प्राचार्य इस अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी ने स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
