एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा 120 पदों पर सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक भर्ती किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन ₹17,500 से ₹23,000 निर्धारित किया गया है।
योग्यता के अनुसार, अभ्यर्थी का दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूमे सहित निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हों:
4 अक्टूबर, 2025 को रोजगार कार्यालय भावानगर
6 अक्टूबर, 2025 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ
समय: प्रातः 11:00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।