एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। किन्नौर जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 89 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, लाल बत्ती तोड़ने, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने जैसे गंभीर मामलों में की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना है।
तीन उपमंडलों में कार्रवाई का ब्यौरा:
-
कल्पा ब्लॉक में 42 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए, जिनमें
-
38 मामले ड्रिंक एंड ड्राइव के
-
4 मामले ओवर स्पीडिंग के हैं।
-
-
निचार उपमंडल में
-
22 लाइसेंस ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में रद्द
-
8 लाइसेंस रद्दीकरण प्रक्रिया में हैं।
-
-
पूह उपमंडल में
-
20 ड्रिंक एंड ड्राइव,
-
1 मोबाइल फोन प्रयोग,
-
4 ओवर स्पीडिंग मामलों में 25 लाइसेंस रद्द किए गए।
-
जनता से की विशेष अपील
डॉ. शर्मा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि शादी के सीज़न में लोग विशेष सतर्कता बरतें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने परिवार और परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से जान-माल की हानि से बचा जा सके।
जिला प्रशासन की यह सख्ती आने वाले समय में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।
