एआरबी टाइम्स ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव के अवसर पर रन अगेंस्ट चिट्टा थीम पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंडर-14, अंडर-19, 20 प्लस और 40 प्लस वर्गों के छात्र-छात्राओं, महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया।
20 प्लस वर्ग (पुरुष एवं महिला):
-
पुरुष वर्ग में कुठेहड़ा के सिया राम पहले, घुमारवीं के नवनीत शर्मा दूसरे और कसेरू के नरेश तीसरे स्थान पर रहे।
-
महिला वर्ग में बछरी की भावना शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कसोल की बबीता शर्मा और बछरी की कृतिका ठाकुर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 वर्ग:
-
छात्र वर्ग में टकरेड़ा स्कूल के अरुण ने प्रथम, प्रभाकर ने द्वितीय और मोरसिंघी स्कूल के नलिक ने तृतीय स्थान पाया।
-
छात्रा वर्ग में घुमारवीं स्कूल की ममता प्रथम, मोरसिंघी की पवनी देवी द्वितीय और घुमारवीं की आंचल तृतीय स्थान पर रहीं।
40 प्लस वर्ग:
-
पुरुषों में लोहारली के मदन सिंह ने पहला, भगेहड़ के मनोहर लाल ने दूसरा और विशाल वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
-
महिलाओं में मोरसिंघी की स्नेहलता प्रथम, घुमारवीं की रक्षा देवी द्वितीय और उपमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 वर्ग:
-
छात्रा वर्ग में महिमा पहले, जिया दूसरे और निधि तीसरे स्थान पर रहीं।
-
छात्र वर्ग में मनोज कुमार ने पहला, रजत ने दूसरा और शिवांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह मैराथन नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।