Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : शोघी-मैहली सड़क पर खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की गई जान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 26, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    शिमला। शोघी-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शील गांव के समीप हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी, उनकी बेटी प्रगति व मुकुल निवासी नवबहार और जय सिंह निवासी संजौली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 8:00 बजे हुआ, जब कार शोघी से मैहली की ओर आ रही थी। इसी दौरान शील गांव के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके की ओर भागे और पुलिस को भी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गई, लेकिन घटनास्थल पर रात को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें पेश आई तो पुलिस ने एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग को मदद के लिए बुलाया।

    आईजीएमसी में आज होगा शवों का पोस्टमार्टम

    पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन कर्मचारी रोशनी के सहारे खाई में उतरे, लेकिन तब तक गाड़ी सवार दम तोड़ चुके थे। टॉर्च की रोशनी में शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। बुधवार को पुलिस आईजीएमसी में शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी और फिर घरवालों को सौंपेगी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि हादसा कैसे हुआ। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन के तकनीकी पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

    सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता: शोघी-मैहली मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर उचित संकेतक और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    #SDRF #RoadSafety #ट्रैफिकसेफ्टी #शोघीमैहलीमार्ग #सड़कदुर्घटना #हिमाचलपुलिस शिमलाहादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr : अंतरराज्यीय सोनू गैंग पर शिकंजा, रामपुर पुलिस ने 10 और आरोपी पकड़े
    Next Article Atm Fee Hike : दूसरे बैंक के एटीएम से नकद निकासी पर बढ़ा चार्ज, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr : बाहली और नरैण में ब्लैकआउट, ग्रामीण परेशान

    March 11, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 28 अप्रैल तक देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के दिए निर्देश

    April 25, 2025

    बिलासपुर में 6.10 किलो चरस केस: दो दोषियों को 12 साल कैद, 1-1 लाख जुर्माना

    August 22, 2025

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    कुल्लू हादसा : लारजी-सैंज मार्ग पर कार नदी में गिरी, गर्भवती महिला और 3 साल की बेटी की मौत

    June 29, 2025

    Shimla/Kullu: बिहार के मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: हिमाचल में रहकर भी भरें गणना प्रपत्र

    July 22, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.