Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: कसुम्पटी में 100 करोड़ की सड़कों की सौगात, भडेच में बनेगा नया पंचायत भवन – अनिरुद्ध सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 9, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
    कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। मंत्री ने इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    मंत्री ने साधु पुल से जुंगा तक की 7 किलोमीटर लंबी सड़क को 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से पक्का करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। साथ ही सैंगलनाला से चेबड़ा और सैंगलनाला से पैंदली सड़क परियोजनाओं के लिए औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    घोषणाएं और विकास कार्य

    • पैंदली से गेड़वग मार्ग की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये स्वीकृत।

    • महिला मंडल मेहशु को भवन मरम्मत हेतु 2.50 लाख रुपये।

    • भडेच में नया पंचायत भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 14 लाख रुपये।

    • भडेच पंचायत के विभिन्न मार्गों की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये।

    • विद्याधर के समीप पुलिया निर्माण हेतु 2 लाख रुपये।

    • किम्मू-जुब्बड़ से बिनकुटी सड़क (लागत: 50 लाख रुपये) का शिलान्यास।

    • जुंगा देवता मंदिर परिसर में सीलिंग और फ्लोरिंग हेतु 2 लाख रुपये, और परिसर से सड़क तक रास्ता निर्माण के लिए भी 2 लाख रुपये।

    • ओल्ड कसुम्पटी से जुंगा रोड हेतु 15 लाख रुपये, पडरू लिंक रोड (जुंगा से वाया कोहन गांव) हेतु 20 लाख रुपये, और पुराना रोड से टिक्कर कुहांन रोड के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत।

    • चौरी महिला मंडल भवन हेतु 1.50 लाख रुपये।

    पुजारली पंचायत में कार्य और घोषणाएं

    ग्राम पंचायत पुजारली के क्वालग में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में पंचायत में 47 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। डमैची से एपीजे यूनिवर्सिटी तक की सड़क पासिंग शीघ्र करवाई जाएगी। दो मंजिला पंचायत भवन का निर्माण कार्य जारी है तथा पंचायत के सभी वार्डों में सोलर लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं।

    • पुजारली और मजार के दो आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत हेतु 1-1 लाख रुपये।

    • हिम्मत महिला मंडल को 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।

    स्थानीय प्रतिभा और मुख्यमंत्री से सहयोग

    मंत्री ने क्षेत्र की बेटी आयुषी ठाकुर को भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित होने पर बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग मिल रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री का कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।

    मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और जनता को लाभ सुनिश्चित किया जाए।

    #AnirudhSinghDevelopmentWorks #BhadechPanchayatBuilding #HimachalPradeshDevelopmentSchemes #HimachalRoadBudget #KasumptiNews #KasumptiRoadConstruction #PanchayatBuildingConstruction #RoadProject2025 #RuralDevelopmentMinister
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: सांगला में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मुख्य अतिथि
    Next Article Shimla: आपदा के कारण हिमाचल के पंचायतों और शहरी निकायों के टल सकते हैं चुनाव
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    मंडी में आपदा के बाद सड़क बहाली को ₹2-2 करोड़, राहत पैकेज के लिए सीएम सुक्खू 14 को जाएंगे दिल्ली

    July 13, 2025

    HP JOA IT भर्ती 2026 : 234 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

    January 23, 2026

    Kinnaur : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

    June 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, नए प्रस्तावों और सुधारों पर बनी सहमति

    July 7, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित

    March 20, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 9 2
    Users Today : 1
    Total Users : 128692
    Total views : 251428
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.