ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kinnaur: किन्नौर के 51 युवाओं का चयन, हाटकोटी में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर शुरू

November 15, 2025 11:30 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिला किन्नौर से चयनित 51 विद्यार्थी एवं 2 अध्यापक आज अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, हाटकोटी के लिए रवाना हुए। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा।

सहायक आयुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण दल को रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पहल नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से की गई है।

योजना का उद्देश्य:
युवा आपदा मित्र योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की हर पंचायत में आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता देने के लिए प्रशिक्षित युवाओं का एक सक्रिय समूह तैयार करना है। इस राज्य स्तरीय पहल के अंतर्गत किन्नौर जिले से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र (NYK), भारत स्काउट एंड गाइड्स तथा एनसीसी से जुड़े 300 युवाओं को चरणबद्ध तरीके से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment