Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Shimla : ठियोग में मंडी के युवक की हत्या, दोस्त ने ही ली दोस्त की जान

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 8, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। जिला शिमला के ठियोग के सैंज में बीती शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रवि कुमार (35) के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के सुंदरनगर के नलोट गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, रवि का कुछ महीने पहले ही विवाह हुआ था और वह जेसीबी मशीन का मालिक था। वहीं, आरोपी की पहचान अनिल (24) के तौर पर हुई है, जो सोलन जिले के अर्की का निवासी है और सैंज के भोटका मोड़ पर एक वर्कशॉप चलाता है।

मामूली बात पर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदला

बताया जा रहा है कि रवि और अनिल आपस में अच्छे दोस्त थे। हालांकि, उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते यह खूनी वारदात हुई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो जांच में सहायक होंगे। घटना की जानकारी पुलिस को बासा सैंज के रहने वाले कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे रवि उनकी दुकान पर आया था। रवि अक्सर उनकी और अनिल की वर्कशॉप पर आता-जाता रहता था। कुलदीप ने बताया कि रवि जैसे ही अनिल की वर्कशॉप में गया, उसके 5-7 मिनट बाद ही अनिल की दुकान से तेज आवाजें सुनाई दीं। जब कुलदीप बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि अनिल फोन पर किसी से बात कर रहा था और कह रहा था कि उसने एक व्यक्ति को मार डाला है।

शिकायतकर्ता ने अनिल की दुकान के पास पहुंचकर देखा कि रवि शटर के पास रखी क्रेट के नजदीक फर्श पर पड़ा हुआ था और वहां काफी खून बिखरा हुआ था। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। अनिल और अन्य लोगों ने मिलकर रवि को उसकी कार में डाला और ठियोग अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि ने दम तोड़ दिया। पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी अनिल ने अपनी वर्कशॉप में रखे किसी औजार से रवि पर हमला कर उसकी हत्या की है। ठियोग के थाना प्रभारी (SHO) स्वयं इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

#गिरफ्तार #जांच #ठियोग #दोस्त #पुलिस #पोस्टमॉर्टम #फोरेंसिक #शिमला #हिमाचल प्रदेश मर्डर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : हमीरपुर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को 5 साल की जेल, जुर्माना भी
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन सम्पन्न
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026

Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 22, 2026

Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

May 21, 2026

Shimla LSD Drug Case: CCTV फुटेज डिलीट करने पर होटल मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग तस्करी की जांच तेज

May 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 9 3
Users Today : 70
Total Users : 111793
Total views : 223184
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.