Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    देश

    सांसों पर संकट: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

    दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर जहरीली। कई जगहों पर AQI 400 पार, पीएम 2.5 स्तर पांच साल में सबसे ऊंचा। पूरी खबर जानें।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 23, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर। सांस लेना हुआ मुश्किल। Source : Google

    नई दिल्ली (एआरबी टाइम्स) । दिवाली के बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। इससे हवा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ा है। दीपावली के तीन दिन बाद एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जो वायु गुणवत्ता के “रेड जोन” में आने का संकेत है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, वीरवार सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा, अक्षरधाम में 350, इंडिया गेट 353 और एम्स क्षेत्र में एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 353 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के आने के साथ हालात और खराब हो सकते हैं। लोगों से सलाह दी जा रही है कि बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनें और बच्चों व बुजुर्गों को प्रदूषित हवा से बचाएं।

    गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की स्थिति

    वीरवार सुबह:

    • गाजियाबाद: 175

    • नोएडा: 193

    • ग्रेटर नोएडा: 183

    बुधवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 308 था, जबकि नोएडा में यह बढ़कर 330 पहुंच गया। दिनभर स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ीं। निवासियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

    पराली जलाने में कमी, फिर भी प्रदूषण का कहर

    पंजाब और हरियाणा में इस साल पराली जलाने की घटनाओं में 77% की कमी दर्ज की गई है। क्लाइमेट ट्रेंड्स के मुताबिक, यह गिरावट मुख्य रूप से बाढ़ और फसल चक्र में देरी के कारण हुई। हालांकि पराली में कमी आई, लेकिन वाहनों, निर्माण कार्यों, और आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा।

    #AQI #ARBtimes #CPCB #एनसीआर #ग्रेटरनोएडा #दिल्लीप्रदूषण #दिवालीप्रदूषण #नोएडाए #गाजियाबाद #वायु_गुणवत्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 3 0
    Users Today : 61
    Total Users : 100830
    Total views : 204292
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.