ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

हिमाचल के 44 होटलों में 20-40% तक विंटर डिस्काउंट, 1 नवंबर से 20 दिसंबर तक ऑफर

November 10, 2025 12:16 AM
---Advertisement---

शिमला (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विंटर डिस्काउंट स्कीम की घोषणा की है। यह ऑफर 1 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक मान्य रहेगा। इस अवधि में राज्य के 44 सरकारी होटलों में कमरे 20% से 40% तक सस्ते मिलेंगे। हालांकि, राज्य के प्रसिद्ध मेलों के दौरान इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें रेणुका मेला और 11 से 15 नवंबर तक मनाया जाने वाला लवी मेला शामिल है।

किन होटलों में कितनी छूट मिलेगी

🔹 40% डिस्काउंट वाले होटल
  • मनाली लॉग हट

  • एप्पल ब्लासम (फागू)

  • पैलेस होटल (चायल)

  • न्यू रॉस कॉमन (कसौली)

🔹 30% डिस्काउंट वाले होटल
  • चिंतपूर्णी हाइट्स (भरवाईं)

  • न्यूगल और टी बड (पालमपुर)

  • लेक व्यू (बिलासपुर)

  • होटल धौलाधार (धर्मशाला)

  • पाइनवुड (बड़ोग)

  • पैलेस होटल NX (चायल)

  • गोल्फ ग्लेड (नालदेहरा)

🔹 25% डिस्काउंट वाले होटल
  • होटल हॉलीडे होम (शिमला)

  • रेणुका जी होटल (रेणुका)

🔹 20% डिस्काउंट वाले होटल

राज्य के 30 अन्य होटल, जैसे होटल हमीर (हमीरपुर), होटल नूपुर (नूरपुर), होटल ज्वालाजी (ज्वालामुखी), होटल पीटरहॉफ (शिमला), होटल चंद्रभागा (केलांग), होटल गीतांजलि (डलहौजी) आदि में 20% छूट लागू होगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :

निगम के अनुसार, यह ऑफर सर्दियों के ऑफ-सीजन में पर्यटकों को हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करेगा। बर्फबारी वाले स्थल जैसे मनाली, फागू, कुफरी, चायल, कसौली और नारकंडा पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। 21 दिसंबर से सभी होटलों में सामान्य किराया दोबारा लागू हो जाएगा।

और पढ़ें
>> Job Opportunity : दुबई में 100 ड्राइवरों की भर्ती, हर महीने मिलेगा 52 हजार रुपये वेतन
>> सांसों पर संकट: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment