Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla : चमियाना अस्पताल में शुरू हुईं गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी सेवाएं

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 1, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के चमियाना अस्पताल में वीरवार को स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अब अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना में शिफ्ट कर दिए गए हैं। मरीजों को अब चमियाना में ही ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। वीरवार से यहां इंडोर मरीज विभाग (IPD) की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इससे मरीजों को IGMC और चमियाना के बीच बार-बार आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना में कुल 337 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी स्थापित किया गया है। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों को 20-20 बिस्तरों वाले वार्ड दिए गए हैं। साथ ही रोजाना ऑपरेशन थियेटर की सेवाएं भी दी जा रही हैं। अब तक यहां तीन विभागों की ओपीडी सेवाएं ही संचालित थीं, लेकिन अब इनकी इंडोर और सर्जिकल सेवाएं भी यहीं मिलेंगी। इसके अलावा न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग भी सक्रिय हो चुके हैं। इससे चमियाना अस्पताल को एक प्रमुख उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम प्रगति हुई है। हालांकि,
    चमियाना में अभी आपातकालीन सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं। इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को IGMC शिमला ही जाना होगा। हालांकि, ढली टनल से चमियाना अस्पताल तक हर घंटे टेंपो ट्रैवलर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।

    सीएम ने किया निरीक्षण, बोले – छह महीने में सभी आधुनिक सुविधाएं करवाएंगे उपलब्ध

    इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को चमियाना अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने सभी वार्डों और ओपीडी सेवाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आने वाले छह महीनों में यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जोनल और रीजनल अस्पतालों में टेक्नोलॉजी का आधुनिकीकरण किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि मेडिकल क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास बनाएं। इसके लिए सरकार अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार रही है। अस्पतालों में नई -नई मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिले।

    #AtalSuperSpecialtyInstitute #ChamianaHospital #ChamianaMedicalUpdate #Gastroenterology #HealthcareHimachal #HealthDepartmentHimachal #HimachalPradeshHealth #HospitalInfrastructure #IGMCShimla #IPDServices #MedicalServicesShift #PlasticSurgery #SukhvinderSinghSukhu #SuperSpecialtyHospital #Urology
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026

    हिमाचल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 90 दिन में 65,000 किशोरियों को मुफ्त टीका

    February 28, 2026

    Himachal : IGMC शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन शुरू, न्यूरोलॉजी व जटिल जांच अब आसान

    February 27, 2026

    बुशैहर अस्पताल में तीन दिवसीय समग्र शिक्षा मेडिकल कैंप का शुभारंभ

    February 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक: शिमला को नशा मुक्त बनाने पर जोर

    February 25, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में पीएनडीटी अधिनियम 1994 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 12वाँ निशुल्क आँखों का कैंप: 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक

    February 9, 2026

    Himachal : MCh न्यूरोसर्जन को ₹33,600 में जॉब ट्रेनी ऑफर, स्वास्थ्य नीति पर सवाल

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 7 2
    Users Today : 43
    Total Users : 101172
    Total views : 204899
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.