लाहौल स्पीति (एआरबी टाइम्स)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाहौल-स्पीति के उदयपुर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित डबल लेन भीम सेतु पुल का लोकार्पण किया। यह पुल क्षेत्र की रणनीतिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। पुल का उद्घाटन बीआरओ के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने अन्य राज्यों की 50 सड़क और पुल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। भीम सेतु का निर्माण 4.7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण कार्य 20 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था और यह 17 जनवरी 2025 को पूर्ण हुआ। भीम सेतु की लंबाई 21 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर है। इसकी भार वहन क्षमता 70 आर है, जिससे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह पुल सामरिक दृष्टि से भी सेना और आपदा प्रबंधन के लिए महत्त्वपूर्ण है।
Trending
- Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
- Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
- HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
- Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
- Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
- दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
- Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद