एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर रामपुर जलविद्युत परियोजना में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह प्रस्तुति परियोजना के कर्मचारियों द्वारा दी गई, जिसमें भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, ईमानदारी की महत्ता और सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कर्मचारियों की इस जीवंत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक ने यह संदेश दिया कि ईमानदारी और नैतिकता केवल कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में अपनाई जानी चाहिए।

इस अवसर पर विकास मरवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर जलविद्युत परियोजना ने कहा कि “सतर्कता और ईमानदारी सुशासन की आधारशिला हैं।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में इन मूल्यों को निरंतर अपनाए रखें। एसजेवीएन (SJVN) द्वारा आयोजित यह आयोजन संस्था की पारदर्शिता, नैतिक व्यावसायिक आचरण और भ्रष्टाचार-मुक्त संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
