Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Hamirpur : हिमाचल में नई भर्तियों की तैयारी, चयन आयोग ने मांगी प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने प्रदेश सरकार से नई भर्तियों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है। आयोग के सचिव की ओर से यह पत्र कार्मिक विभाग की सचिव को भेजा गया है। अब सरकार से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आयोग अगला कदम उठाएगा। हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने चयन आयोग को परीक्षा फीस तय करने का अधिकार दे दिया है। हालांकि, केवल फीस तय होना ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं है। एक बड़ी अड़चन यह है कि राज्य सरकार ने अनुबंध आधार पर होने वाली भर्तियों को समाप्त कर दिया है। ऐसे में नई भर्तियों के लिए नियम तय करना आवश्यक हो गया है।

    राज्य चयन आयोग जेबीटी और टीजीटी पदों पर भर्तियों की तैयारी कर रहा है, लेकिन इनके लिए भी नए भर्ती नियम बनाए जाएंगे। वर्तमान में जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के बाद नौकरी की पेशकश हुई है, उन्हें सरकार ने दो वर्षों के लिए ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नई भर्तियों को लेकर अब यह तय होना बाकी है कि वे किस नियम के तहत की जाएंगी। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखकर नए नियमों के बनने तक प्रतीक्षा करने को कहा है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने एक सब-कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है, हालांकि, इसकी अधिसूचना जारी होना अभी शेष है। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता कि चयन आयोग को किस दिशा में कार्य करना है, तब तक नई भर्तियों पर निर्णय लंबित रहेगा। इस बीच, राज्य के आईटी विभाग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम तैयार कर लिया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अभ्यर्थी एक बार पंजीकरण करने के बाद विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह प्रणाली यह भी सुनिश्चित करेगी कि अयोग्य उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार न हों। अब यह देखना बाकी है कि सरकार चयन आयोग को स्थायी भर्ती नियमों का इंतजार करने को कहती है या अस्थायी रूप से प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देती है।

    #राज्यचयनआयोग. #भर्तीसमाचार #सरकारीनौकरी #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में 24 HAS अधिकारियों के तबादले ; रामपुर, कुल्लू समेत पांच जगहों के एसडीएम भी बदले
    Next Article Delhi : कल से शुरू होगी CUET-UG, एनटीए ने एडमिट कार्ड किए जारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 2 1
    Users Today : 119
    Total Users : 124421
    Total views : 244501
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.