Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    mpur Bushahr: रामपुर की बॉक्सिंग टीम बनी ऑल ओवर चैंपियन, अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रतियोगिता सम्पन्न

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 10, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर की ओवर ऑल विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि विधायक नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर महाविद्यालय रामपुर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व प्रतियोगिता के प्रथम चरण में डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह मुख्य अतिथि रहे। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने दोनों अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया।

    प्रतियोगिता में 8 एकेडमी के लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें पुरुष, महिला, यूथ एवं जूनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में बाउट्स आयोजित की गईं। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रामपुर की टीम ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रोहड़ू की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

    एलीट पुरुष वर्ग में रामपुर के जितेंद्र ने किन्नौर के विष्णुकांत को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। 50 किलोग्राम वर्ग में अक्षित (रोहड़ू) ने स्वर्ण, श्याम लाल (रामपुर) ने रजत, जबकि मंडी व रामपुर के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अर्जित किए। 55 किलोग्राम वर्ग में अंकुश (मंडी) ने स्वर्ण और नकुल ने रजत पदक प्राप्त किया। यूथ पुरुष वर्ग में 55 किलो में चंद्रमोहन ने स्वर्ण और गुलशन ने रजत पदक जीता। वहीं 60, 70 और 75 किलोग्राम वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।

    जूनियर वर्ग में लड़कों ने 44, 60, 65 और 70 किलोग्राम भार वर्गों में दमदार मुकाबले खेले। जूनियर महिला वर्ग में 42 से 70 किलोग्राम के बीच आयोजित बाउट्स में प्रेरणा गौतम, मुस्कान, योगिता, चेष्टा, वृषिटि और जान्हवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

    मुख्य अतिथि नंद लाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण व आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु बॉक्सिंग रिंग पर छत निर्माण की घोषणा भी की।

    #Boxing #HimachalNews #HimachalSports #kinnaur #LaviMela #Mandi #Rampur #Rohru #SportsNews #YouthSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu : बंजार के झनियार गांव में भीषण अग्निकांड, 10 से ज्यादा घर जलने की सूचना
    Next Article Rampur Bushahr: स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी में एथलेटिक मीट का सफल आयोजन, छात्रों ने दिखाई उमंग और प्रतिभा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    August 21, 2026

    HRTC: एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

    August 21, 2026

    MC Rampur: नगर परिषद रामपुर ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक, व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने की प्रक्रिया जारी

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी और थैली चकटी में उपतहसील की राह आसान, दूरदराज लोगों को राहत की उम्मीद

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर

    August 19, 2026

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 6 2 0
    Users Today : 157
    Total Users : 120620
    Total views : 237981
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.