Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सीमा भारद्वाज सम्मानित, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया अभिनंदन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज को सम्मानित करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    कुछ दिन पूर्व आयोजित रामपुर के पदम सभागार में हुए विशेष सम्मान समारोह में सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या डाॅ. सीमा भारद्वाज को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं उच्च शैक्षिक उपलब्धियों हेतु लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस विशेष आयोजन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षाविदों एवं छात्रों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. भारद्वाज को यह सम्मान हिमाचल के मेधावी शिक्षाविद के रूप में शिक्षा एवं शोध कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया, जो समाज के युवाओं को प्रेरित करने वाला है।

    सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. भारद्वाज ने मंत्री एवं आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों का भी है जिन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रचोली गाँव, रामपुर बुशैहर से ताल्लुक रखने वाली डॉ. भारद्वाज ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी शिक्षा पूरी की और आज प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से शिक्षा में पीएच.डी., एम.फिल., तथा शिक्षा, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, संगीत और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्राप्त की हैं।

    इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय स्तर पर NET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। अब तक वे लगभग 15 शोध पत्र व चार पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी हैं, जिनमें प्रमुख पुस्तकें—

    1. शिक्षा में नाटक एवं कला

    2. Drama and Art in Education

    3. बाल्यावस्था एवं विकास वर्ष

    4. सीखना एवं अधिगम
      —जो भारत भर के पाठ्यक्रम में शामिल हैं।

    वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में भाग ले चुकी हैं और विभिन्न शोध विषयों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं। बी.Ed. संस्थानों में पर्यवेक्षक के रूप में सेवाएं देने के साथ उन्होंने एम.एड. के 36 शोधार्थियों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है।

    डॉ. भारद्वाज विद्यालयों व महाविद्यालयों में तनाव, अवसाद, आध्यात्मिक एवं भावनात्मक बुद्धि जैसे विषयों पर अतिथि व्याख्यान भी देती रही हैं। हाल ही में उन्होंने सत्य साईं पब्लिक स्कूल तकलेच में छात्रों व शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।

    शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 16 वर्षों की सेवा यात्रा के साथ डॉ. सीमा भारद्वाज की उपलब्धियाँ रामपुर क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।

    #AcademicAchievement #DrSeemaBhardwaj #EducationExcellence #HimachalNews #RampurBushahr #TeachersAward #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: 110 खिलाड़ियों ने दत्तनगर में अंडर-17 वॉलीबॉल ट्रायल में दिखाया दम, डीएफओ रहे उपस्थित
    Next Article Shimla: अनिरुद्ध सिंह ने चमियाणा में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 6 3
    Users Today : 37
    Total Users : 126263
    Total views : 247300
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.