ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सृष्टि वर्मा का अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयन

December 7, 2025 9:30 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी की होनहार छात्रा सृष्टि वर्मा ने गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता के अंडर-13 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे रामपुर क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस शानदार सफलता के साथ ही सृष्टि वर्मा का चयन अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए भी कर लिया गया है। यह ट्रायल उन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है।

सृष्टि की इस सफलता पर उनके कोच पंकज वर्मा, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, तथा उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment