Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का भाजपा पर हमला–1.24 लाख लोग अवैध कब्जाधारक बनाए, हम बेघर नहीं होने देंगे, सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे

    हिमाचल विधानसभा में अवैध कब्जों पर सियासी घमासान। CM सुक्खू ने भाजपा पर 1.24 लाख लोगों को अवैध कब्जाधारक बनाने का आरोप लगाया। सरकार सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 4, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    तपोवन में चल रहे शीत सत्र के दौरान बुधवार को सदन में वक्तव्य देते सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू।

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को पूर्व भाजपा सरकार की ओर से वर्ष 2002-03 में अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए नीति को लेकर सदन का माहौल गर्मा गया। प्रदेश में करीब 1.24 लाख अवैध कब्जाधारकों के भविष्य पर छिड़ी इस बहस में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 1.24 लाख लोगों को अवैध कब्जाधारक बना दिया है। आज ये परिवार विस्थापन के खतरे से जूझ रहे हैं और कांग्रेस सरकार इन्हें बेघर नहीं होने देगी। हम सुप्रीम कोर्ट में इनके हक की मजबूत लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा ने नीति बनाने से पहले उसके कानूनी परिणामों पर विचार नहीं किया गया। जनता को सपने दिखाए गए, पर कानून की कसौटी पर वे टिक नहीं सके।

    जयराम बोले – कांग्रेस ने अदालत में मजबूती से नहीं रखा पक्ष

    वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया। उन्होंने कहा- उस समय नीति बनाने में सरकार की मंशा खराब नहीं थी। उद्देश्य यह था कि जो लोग दशकों से सरकारी भूमि पर रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षा और अधिकार मिले। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस मामले को ठीक ढंग से अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप आज हजारों लोग बेघर होने की कगार पर आ पहुंचे हैं।

    प्रश्नकाल के दौरान विधायक जीतराम कटवाल ने इस मुद्दे को विस्तार से उठाया और सरकार से पूछा कि क्या वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। जवाब में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2002-03 में भाजपा सरकार ने एक ऐसी नीति लाई जिसमें सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के कब्जों को नियमित करने की बात कही गई। इस नीति के लागू होने के बाद मात्र कुछ ही समय में प्रदेशभर में लगभग 1.60 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिए। इनमें से अधिकांश कब्जे गैर-राजस्व एवं वन भूमि पर पाए गए। यह नीति बिना दूरदर्शिता के तैयार की गई और अब परिणाम सामने हैं।

    नेगी बोले – भाजपा सरकार सोई रही, केंद्र से समय पर नहीं उठाया मामला

    नेगी ने यह भी कहा कि राज्य की एक बड़ी भूमि वन विभाग के अधीन आती है, ऐसे में जब तक केंद्र सरकार वन संरक्षण अधिनियम (FCA) में संशोधन नहीं करती, तब तक सरकार किसी को भी भूमि आवंटित नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में सोई रही और समय रहते केंद्र से मांग नहीं उठाई। राजस्व मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 5 अगस्त 2025 को कानून 163-A को निरस्त कर दिया, जिसके बाद पूरे प्रदेश में लगभग 1,24,780 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह मामला संवेदनशील है और राज्य सरकार ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया है। विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर किए जाने की प्रक्रिया जारी है। अभी इन परिवारों के पुनर्वास से संबंधित कोई नई नीति बनाना संभव नहीं है।

    लाखों परिवारों की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

    यह मुद्दा अब केवल अदालत या सदन की बहस तक सीमित नहीं रहा। यह सामाजिक और मानवीय पहलू से जुड़ा हुआ मुद्दा है, जिसमें लाखों लोग अपने घर, खेत और आशियाने खोने की आशंका से चिंतित हैं। राज्य सरकार और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर जनता के समर्थन को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए साफ है कि इस विवाद का अंतिम समाधान सुप्रीम कोर्ट में ही निकलेगा। जब तक अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक 1.24 लाख से अधिक परिवार अनिश्चितता और भय की स्थिति में हैं।

     

    #ARBtimes #BJPvsCongress #HimachalPolitics #IllegalEncroachment #PoliticalRow #SukhwinderSukhu #SupremeCourtCase
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 6 8
    Users Today : 39
    Total Users : 101168
    Total views : 204895
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.