Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    लोकल स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में होगा प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयन, सीनियर नेशनल के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 17, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के दत्तनगर में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे प्रदेश भर के चयनित वॉलीबॉल खिलाड़ी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम का प्रशिक्षण एवं चयन शिविर दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी, दत्तनगर (रामपुर) में शुरू हो गया है। इस शिविर में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कोच प्रतीक शर्मा द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    प्रशिक्षण शिविर के दौरान 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित टीम एक जनवरी 2026 को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी।

    दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी दत्तनगर के संस्थापक यशविंदर सिंह ठाकुर और एकेडमी के अध्यक्ष विनोज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता बनारस में 3 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए खाने और रहने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    एकेडमी के अध्यक्ष ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल कैंप को रामपुर के दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी में आयोजित करने के लिए भारतीय वॉलीबॉल संघ एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर तथा महासचिव मदन राणा का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में एकेडमी के सदस्य विकास कंवर, सुंदर कपूर, चेतन शर्मा, रितेश चौहान, राकेश कपूर और अमन कपूर भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

    #DattatreVolleyballAcademy #DattnagarRampur #HimachalSports #HimachalVolleyball #RamPurNews #SeniorNationalVolleyball #SportsNews #VolleyballCamp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लैक ब्वॉयज ने अविनाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता, बॉल ब्रैकर किन्नौर रही उपविजेता

    February 18, 2026

    SAI Sports Centre Bilaspur में मुक्केबाजी व कबड्‌डी के ट्रायल 19–20 फरवरी को

    February 9, 2026

    Rampur Bushahr: सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम घोषित

    December 29, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर की बेटियाँ चमकीं राष्ट्रीय फलक पर, साईं क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ी हिमाचल टीम में

    December 28, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के नोगली में 26 दिसंबर से तीन दिवसीय एमएमए प्रतियोगिता, 200 फाइटर लेंगे हिस्सा

    December 18, 2025

    Rampur Bushahr: पीहू और अलीना ने ताइक्वांडो में रचा इतिहास, बेटियों की सफलता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    December 14, 2025

    Bilaspur: बिलासपुर में 48वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट का शुभारंभ, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

    December 8, 2025

    Shimla: जलोड़ी दर्रा पार कर एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी साइक्लिंग अभियान सम्पन्न किया

    December 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 6 5 1
    Users Today : 59
    Total Users : 100651
    Total views : 203934
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.