एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा द्वारा रामपुर मंडल, सराहन मंडल एवं ननखरी मंडल का संयुक्त कार्यक्रम रामपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सराहन मंडल अध्यक्ष महिंद्र सिंह जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
महिंद्र सिंह जैन ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में सराहन मंडल अध्यक्ष महिंद्र सिंह जैन, बृज लाल, सितेंद्र मिलर, युवा मोर्चा रामपुर अध्यक्ष दीप कुमार, अशोक मेहता, दिग्विजय सिंह, महामंत्री अभी राणा, जितेश शर्मा, उपाध्यक्ष विकास, महिला मोर्चा रामपुर अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, वीना परमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र, योगेश, सुशांत, रितुल, योगराज, विक्रांत, आशु, बिन्नु, किरण प्रकाश, रॉबिन, श्याम एवं राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर SFD द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) रामपुर इकाई द्वारा रामपुर महाविद्यालय परिसर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-05 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक सौरव ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख गतिविधि है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सामाजिक सद्भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) गतिविधि के बैनर तले रामपुर महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
सौरव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
