Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी पर सख्त प्रहार: एनडीपीएस मामलों में शामिल 11 पुलिस कर्मी सेवा से बर्खास्त

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और नशे के खिलाफ अपनी शून्य सहिष्णुता नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त 11 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के अंतर्गत की गई है। सरकार का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि कानून की रक्षा करने वाले बल में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। बर्खास्त किए गए कर्मियों में भारतीय रिजर्व बटालियन, एसडीआरएफ, स्टेट सीआईडी, एसवी एंड एसीबी तथा जिला पुलिस में तैनात अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

    बर्खास्त किए गए पुलिस कर्मियों में
    इंस्पेक्टर नीरज कुमार (आईआरबी बनगढ़),
    कांस्टेबल शुभम ठाकुर (जिला बिलासपुर),
    कांस्टेबल कपिल (आईआरबी पंडोह),
    कांस्टेबल शिव कुमार (एसडीआरएफ),
    कांस्टेबल लक्ष्य चौहान (जिला शिमला),
    कांस्टेबल/ड्राइवर विशाल ठाकुर (एसवी एंड एसीबी),
    कांस्टेबल गौरव वर्मा (आईआरबी जंगलबैरी),
    कांस्टेबल/ड्राइवर संदीप राणा (आईआरबी सकोह),
    कांस्टेबल अंकुश कुमार (एसडीआरएफ),
    कांस्टेबल रजत चंदेल (स्टेट सीआईडी)
    और कांस्टेबल राहुल वर्मा (जिला शिमला) शामिल हैं।

    शिमला में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की है और यदि पुलिस कर्मी ही चिट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिट्टा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

    पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने चिट्टा के खिलाफ विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर विस्तृत प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि चिट्टा तस्करी में शामिल कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्य सचिव को शीघ्र सौंपी जाए तथा चिट्टे से अर्जित संपत्ति का विवरण भी सरकार को भेजा जाए।

    मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी की सूचना देने पर इनाम राशि की घोषणा करते हुए कहा कि
    2 ग्राम तक की सूचना पर ₹10,000,
    5 ग्राम पर ₹25,000,
    25 ग्राम पर ₹50,000,
    1 किलो पर ₹5 लाख
    और 1 किलो से अधिक मात्रा की सूचना पर ₹10 लाख तक का इनाम दिया जाएगा। बड़े गिरोह की सूचना देने पर ₹5 लाख से अधिक की इनाम राशि दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि चिट्टा से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर संपर्क करें।

    बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव राकेश कंवर, सी. पालरासु, महाधिवक्ता अनूप रतन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ActionAgainstChitta #CMsukhu #DrugFreeHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #NDPSAct #PoliceAction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 0 9 0
    Users Today : 121
    Total Users : 101090
    Total views : 204785
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.