Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिन शर्मा ने संभाला एडीसी  शिमला का कार्यभार, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के अधिकारी सचिन शर्मा ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त शिमला का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वह एसडीएम अंब के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभों से वंचित न रहे। इसके साथ-साथ आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निपटारा भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

    उन्होंने बताया कि 21 और 22 जनवरी को एंटी-चिट्टा अभियान के तहत आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिमला को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी पंचायतों में प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा और प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं हैं, ऐसे में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को घर-द्वार पर रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए नए नवाचारों को लागू किया जाएगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। लंबित और लंबे समय से चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और फील्ड स्टाफ से अपील की कि वे लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें।

     प्रोफाइल: सचिन शर्मा

    हरियाणा के झज्जर जिले से संबंध रखने वाले सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर 233वीं रैंक हासिल की थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित स्कूल से 12वीं तक हुई। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया।

    बीटेक के बाद उन्होंने कुछ वर्षों तक निजी कंपनी में कार्य किया और फिर यूपीएससी की तैयारी का निर्णय लिया। उनके पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई विपिन शर्मा हैं, जबकि बहनों के नाम वंदना, मनीषा और वर्षा हैं।
    सचिन शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. आस्था शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवलॉज परिसर में विधि विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

    #AtmanirbharHimachal #ChittaMuktHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #IAS_Officer #RuralEconomy #ShimlaNews #WomenEmpowerment #अतिरिक्त_उपायुक्त_शिमला #सचिन_शर्मा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleसिरमौर में भीषण अग्निकांड: तलागना गांव में घर जलने से छह लोग जिंदा जले
    Next Article Rampur Bushahr: एनसीसी हिम ट्रेक कैंप: कैडेट्स ने 11 महार रेजिमेंट में लिया सैन्य प्रशिक्षण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: विशेष अभियान 5.0 के तहत बुशहर बी.एड संस्थान में स्वच्छ भारत मिशन गतिविधियां

    October 28, 2025

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान ने विश्व एड्स दिवस पर रैली व नुक्कड़ नाटक से जागरूक किए लोग

    December 1, 2025

    Shimla : शिमला जिले में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक, अनावश्यक खरीदारी से बचें : प्रशासन

    May 10, 2025

    सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन

    May 17, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में आर्यन मिस्टर और पूजा मिस फेयरवेल बनी

    February 19, 2025

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    August 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.