Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026: बिलासपुर में 17 से 23 मार्च तक भव्य आयोजन की तैयारियां

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 16, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    बिलासपुर जिला के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष 17 से 23 मार्च तक किया जाएगा। मेले की सफल और सुव्यवस्थित तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने बैठक में कहा कि नलवाड़ी मेला जिला का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित मेला है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेले को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य, आकर्षक और जनोपयोगी बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, पशु मेला, प्रदर्शनी, यातायात व्यवस्था और अन्य आयोजनों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर समितियों का गठन करने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद शीघ्र ही एक और समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

    इस वर्ष मेले में कुश्ती, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय खेल, वरिष्ठ नागरिक दौड़, बेबी शो, डॉग शो, मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही मेले की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें जिले के साहित्यकारों और कवियों की रचनाओं के साथ नलवाड़ी मेले का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मेले के लिए एक विशेष लोगो तैयार किया जाएगा, जिसके लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी सुझाव देने की अपील की ताकि मेले को और अधिक यादगार और सफल बनाया जा सके।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राजकुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #BilaspurEvents #BilaspurMela #CulturalFestival #MeleKiTayyari #NalwadiMela2026 #RajyastariyaMela #StateLevelMela
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: समय पर जमा करें स्थानीय क्षेत्र विकास निधि : उपायुक्त तोरुल एस. रवीश
    Next Article Rampur Bushahr:अक्षय बदरेल की तूफानी बल्लेबाजी ने दिलाई नारायण बॉयज दरकाली को फाइनल जीत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.