ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहायता पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना, अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और उपकरणों की आपूर्ति के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने पहाड़ी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते योजनाओं में मानदंडों में ढील देने और लंबित धनराशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने हिमाचल के हितों की रक्षा का आश्वासन देते हुए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से  किशाऊ व रेणुका बांध परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। बैठक में किशाऊ जल विद्युत परियोजना के वित्तपोषण और हिमाचल प्रदेश के हितों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की लागत भारत सरकार या लाभार्थी राज्यों—दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को वहन करनी चाहिए।

रेणुका बांध परियोजना के तहत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और मुफ्त बिजली घटक जैसे मामलों पर भी विचार करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं और हिमाचल को पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों के लिए उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित राशि शीघ्र जारी करने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर।

#AyushmanBharat #CRPatil #HealthcareReforms #HimachalHealthCare #HydroPower #JPNadda #KishauProject #RenukaDam #SukhvinderSukhu #WaterMission #WaterPower

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment