Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : आरडीजी पर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री, केंद्र ने खुलकर दी है सहायता : संदीपनी

    भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर RDG को लेकर जनता को गुमराह करने और केंद्र की ओर से दी सहायता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पढ़ें खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 4, 2026Updated:February 6, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में पत्रकारों से बात करते संदीपनी भारद्वाज।
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
    शिमला। हिमाचल भाजपा के प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओर से आरडीजी (Revenue Deficit Grant) को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरडीजी बंद होने का रोना रोकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार नीतियां पूरी तरह जिम्मेदार हैं।
    भारद्वाज ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को हजारों करोड़ की सहायता केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदान की, लेकिन कांग्रेस सरकार यह बताने में विफल रही है कि उस धन का वास्तविक उपयोग विकास कार्यों में क्यों नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से प्राप्त फंड का योजनाओं में उपयोग करने के बजाय सरकार ने अफसरशाही पर दबाव बनाकर झूठे और जबरन यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (UC) तैयार करवाए और राशि को प्रदेश की ट्रेजरी में डाल दिया।
    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस धन का उपयोग कर्मचारियों की सैलरी, सरकार की मौज-मस्ती और राजनीतिक खर्चों में किया गया, जबकि रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं ठप पड़ी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े रेलवे और स्वास्थ्य एमओयू प्रोजेक्ट्स में भी विभागों पर दबाव डालकर फंड ट्रेजरी में ट्रांसफर कर दिया गया। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिन निर्माण कार्यों के टेंडर पहले 30 करोड़ रुपये में पूरे हो सकते थे, वही टेंडर अब 100 से 150 करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह जनता का पैसा है, जिसे गलत यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट के आधार पर खर्च कर कमीशनखोरी को बढ़ावा दिया गया।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को चाहिए कि वे केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय एक श्वेत पत्र जारी करें और स्पष्ट करें कि केंद्र से मिले फंड का उपयोग किन योजनाओं में और किस प्रकार किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कर्ज और आर्थिक संकट में धकेल दिया है। भाजपा प्रदेश की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार की लूट, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
    #BJP #BJPAttack #Congress #CongressGovernment #Corruption #FundMisuse #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #HindiNews #HPPolitics #LatestNews #PoliticalNews #PoliticalStatement #RDG #RevenueDeficitGrant #SandipaniBhardwaj #Shimla #SukhuGovernment #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 2
    Users Today : 125
    Total Users : 108702
    Total views : 217034
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.