Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 1253 नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, अगले दो महीनों में 800 और भर्ती

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 4, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कांगड़ा के डरोह में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी और कहा कि इस बार पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान पुलिस भर्ती के पेपर लीक हो गए थे और युवाओं के दबाव में भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी थी। वर्तमान सरकार ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा का संचालन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाया।

    अगले दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की भर्ती

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी दो महीनों में 800 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम हिमाचल प्रदेश पुलिस को और मजबूत बनाएगा और कानून व्यवस्था लागू करने में सहायता करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज आप केवल नौकरी नहीं ले रहे, बल्कि एक जिम्मेदारी, पहचान और मिशन को स्वीकार कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शांति, संस्कृति और देवभूमि के लिए जाना जाता है। नशे के विरुद्ध हमारी लड़ाई एक जन आंदोलन बन चुकी है, जिसमें हिमाचल पुलिस सबसे मजबूत ताकत है।”

    हिमाचल पुलिस: देश में अग्रणी

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला:

    • ईआरएसएस-112: आपातकालीन सेवा में सबसे तेज़ प्रतिक्रिया समय

    • CCTNS: पहाड़ी राज्यों में लगातार प्रथम स्थान

    • ITSSO: सेक्सुअल ऑफ़ेंस ट्रैकिंग सिस्टम में देश में पांचवां स्थान

    उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुलिस वर्दी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस कांस्टेबलों की यूनिफॉर्म ग्रांट पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष लाभ

    • 10 वर्षों की सेवा के बाद हॉनरेरी हेड कांस्टेबल

    • 15 वर्षों की सेवा के बाद हॉनरेरी सहायक सब-इंस्पेक्टर

    नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2149 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक हैं। इसके अलावा, 12 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया और नशे में संलिप्त अन्य विभागीय कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया जाएगा। राज्य सरकार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का आयोजन भी कर रही है।

    समारोह और उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने किया। साथ ही कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक किशोरी लाल व मलेंद्र राजन, एच.आर.टी.सी. उपाध्यक्ष अजय वर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने विभिन्न बचाव तकनीकों का प्रदर्शन भी किया।

    #AntiDrugCampaign #CMSukhhu #ConstableAppointment #HimachalJobs #HimachalPolice #LawAndOrder #PoliceRecruitment #TransparencyInRecruitment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम

    May 17, 2026

    Himachal PAT LEET 2026: नगर निकाय चुनावों के चलते टली प्रवेश परीक्षाएं, अब जून में होंगी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 2
    Users Today : 125
    Total Users : 108702
    Total views : 217034
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.