Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई का एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न प्रदेश स्तरीय एवं महाविद्यालय स्तरीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से छात्र हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान में प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनावों की बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करना तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाना शामिल है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

    परिषद ने कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार द्वारा हस्तांतरित कर हड़पने के प्रयासों पर रोक लगाने तथा कृषि विश्वविद्यालय में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। साथ ही शोधार्थियों को मिलने वाली मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को शीघ्र आरंभ करने पर भी जोर दिया गया।

    प्रदेश के विश्वविद्यालयों — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) एवं सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी (SPU) — में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने के प्रयासों को बंद करने की भी मांग की गई।

    इसके अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने हेतु प्रदेश सरकार से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये जल्द जमा करवाने की मांग रखी गई। परिषद ने प्रदेश सरकार से 5 लाख नौकरियों के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए स्थायी रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग भी की।

    साथ ही हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बढ़ती नशाखोरी पर कड़ा संज्ञान लेने, रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय तक पगडंडी का निर्माण करवाने तथा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी भौतिकी सहित अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी शामिल रही।

    परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    #EducationReform #himachalpradesh #HPU #NationalEducationPolicy2020 #Rampur #SardarPatelUniversity #SignatureCampaign #SPU #StudentUnionElections ABVP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: NSUI हिमाचल प्रदेश सचिव बने अंकित सिंह, छात्र नेताओं ने जताया विश्वास
    Next Article Rampur Bushahr: नोगली बाजार से वाटर कूलर चोरी, रामपुर थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: रामपुर परियोजना प्रमुख ने किया सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

    March 4, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल: औद्योगिक भांग की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, हिमाचल बनेगा बायो-इकॉनोमी हब

    December 27, 2025

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस की पहल से विद्यालयों में बढ़ी स्वच्छता जागरूकता

    May 28, 2025

    Kinnaur: पांगी स्कूल में बागवानी मंत्री ने नवाजे मेधावी छात्र, स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने का कार्य प्रगति पर

    December 23, 2025

    GST सुधार 2025: मोदी सरकार ने दिया दिवाली से पहले जनता को ऐतिहासिक तोहफा : कौल

    September 4, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 8
    Users Today : 6
    Total Users : 129098
    Total views : 252046
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.