Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 19, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त बिलासपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर

    बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 5 करोड़ 71 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
    बैठक में विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मिलन (मेला) के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर 64 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। आर्थिक सहायता मद में 7 लाख रुपये तथा वार्षिक मरम्मत (एनुअल रिपेयर) के लिए साढ़े 5 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं नॉन-प्लान मद के अंतर्गत 2 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपये का बजट प्रावधान किया गया।
    बैठक के दौरान आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मंदिर परिसर में श्री नैना देवी जी की तर्ज पर आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने चरण गंगा के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों को गति देने पर भी विशेष बल दिया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में लाइब्रेरी खोलने हेतु स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।
    आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर  ने आर्शिया शर्मा, एसडीएम झंडूता को निर्देश दिए कि समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।इसके अतिरिक्त गौशाला के लिए एक हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन हेतु भेजने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में उपायुक्त ने झंडूता स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में टीवी मरीजों के लिए श्री नैना देवी जी की तर्ज पर न्यूट्रिशन किट उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए, ताकि इस संबंध में शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा सके।
    बैठक में विवेक कुमार, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की अध्यक्ष एवं एसडीएम झंडूता आर्शिया शर्मा, मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर, मंदिर न्यासीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #BabaBalakNath #BilaspurHimachal #Budget2026 #ChaitraMela #CommandAndControlCenter #DevoteeFacilities #Gaushala #Shahtalai #TempleTrust
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMohali Murder Case : 4 साल बाद हिमाचल के युवक समेत दो दोषियों को उम्रकैद, 2.80 लाख जुर्माना
    Next Article Mandi: वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम  की पेंटिंग प्रथम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 0 1
    Users Today : 131
    Total Users : 125001
    Total views : 245431
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.