एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी मासी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मौसा ने कथित तौर पर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस थाना नाहन में दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
