Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नगर निकाय चुनावों की तैयारी तेज, पांच शहरी निकायों की वार्डबंदी का शेड्यूल जारी

    हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों से पहले पांच शहरी निकायों में वार्ड परिसीमन का शेड्यूल जारी। 30 मार्च तक अंतिम अधिसूचना, 31 मई से पहले होंगे चुनाव।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने सोमवार को प्रदेश के पांच शहरी निकायों में वार्डों की वार्डबंदी (परिसीमन) का शेड्यूल जारी किया है। आयोग के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और संवैधानिक मानकों के अनुरूप संचालित की जाएगी।

    शहरी विकास विभाग की ओर से हाल ही में प्रदेश में पांच नए शहरी निकायों का गठन और कुछ क्षेत्रों का विस्तारीकरण किया गया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में नगर पंचायत झंडूता और नगर पंचायत स्वारघाट, हमीरपुर में नगर परिषद नादौन, सिरमौर में नगर पंचायत संगड़ाह और ऊना में नगर पंचायत बंगाणा में वार्डों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इन निकायों में जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर वार्ड सीमाएं तय होंगी, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और संतुलित ढंग से कराए जा सकें।

    आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आज परिसीमन का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद आम नागरिकों को सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। लोग 10 मार्च तक लिखित रूप में अपनी आपत्तियां और सुझाव संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा संबंधित उपायुक्त (डीसी) स्तर पर किया जाएगा, जिसके लिए 13 मार्च तक की समयसीमा तय की गई है। यदि किसी पक्ष को डीसी के निर्णय से असंतोष रहता है, तो वह सात दिनों के भीतर मंडलीय आयुक्त के समक्ष अपील कर सकेगा। मंडलीय आयुक्त को 24 मार्च तक सभी अपीलों का निपटारा करना होगा। इसके बाद 25 मार्च तक परिसीमन का अंतिम ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा और 30 मार्च तक इसे आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया जाएगा।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के 74 नगर निकायों में 31 मई से पहले चुनाव कराए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि चुनाव कार्यक्रम में कोई बाधा न आए। आयोग ने एक अन्य आदेश में स्पष्ट किया है कि कांगड़ा जिले की नगर परिषद ज्वालामुखी और नगर परिषद नगरोटा सूरियां, सोलन जिले का नगर निगम बद्दी व नगर पंचायत कुनिहार और हमीरपुर जिले की नगर पंचायत बड़सर में सरकार की ओर से कोई नया क्षेत्र शामिल नहीं किया गया है। इसलिए इन निकायों में वार्ड परिसीमन नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHP Board Exams 2026: 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से, सात स्तर की कड़ी निगरानी
    Next Article KCC Bank Loan Scam: कोर्ट के आदेश पर पूर्व शाखा प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kangra News : थुरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    October 22, 2026

    JOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

    July 13, 2026

    Rampur Bushahr: कांग्रेस सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक: दिल सुख ठाकुर

    June 17, 2025

    Rampur Bushahr: ABVP ने रामपुर महाविद्यालय की मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2025

    दैनिक राशिफल 25 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 25, 2026

    Shimla: प्रवासी मजदूरों का पुलिस थाने में पंजीकरण अनिवार्य: डीसी अनुपम कश्यप का आदेश

    October 3, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 5 0
    Users Today : 1
    Total Users : 128550
    Total views : 251165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.